लेटेस्ट न्यूज़

Noida Labour Protest: नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान!

ADVERTISEMENT

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद आज 15 अप्रैल को शांति है। इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने मजदूरों के कम वेतन पर चिंता जताई है और अपनी बेटी के चुनाव लड़ने की खबरों का खंडन किया है।

social share
google news

नोएडा में कम वेतन को लेकर छिड़ा मजदूरों का प्रदर्शन अब सियासी गलियारों में गूँज रहा है. 13 अप्रैल को हुए हिंसक बवाल के बाद अब इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि मौजूदा वेतन में किसी मजदूर का गुजारा होना नामुमकिन है और उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है.