लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में क्राइम इंस्पेक्टर ने दरोगा की पत्नी से की शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड? वायरल हुए ऑडियो ने मचाया तहलका

Ballia Crime News: बलिया के उभांव थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर पर पीड़ित महिला ने चार्जशीट के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

Ballia Crime News
Ballia Crime News
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. उभांव थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर पर एक महिला ने इंसाफ के बदले शारिरिक संबंध की बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि दर्ज मुकदमे में चार्जशीट दाखिल करने के नाम पर उससे पैसों की डिमांड की गई. साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए अनैतिक दबाव भी बनाया गया. इस कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.