ब्रज-वृंदावन को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने की मांग, धरोहर संरक्षण पर जोर
Braj-Vrindavan UNESCO demand:विश्व धरोहर दिवस पर ब्रज-वृंदावन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग उठी है. स्थानीय विशेषज्ञों और समाजसेवियों ने प्राचीन मंदिरों, घाटों और प्राकृतिक विरासतों के संरक्षण पर जोर देते हुए सरकार से हेरिटेज बायलॉज लागू करने की अपील की.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Braj-Vrindavan UNESCO demand: विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर ब्रज-वृंदावन धरोहर संरक्षण विचार मंच ने ब्रज-वृंदावन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित करने की मांग उठाई. यह कार्यक्रम पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित ठा. गोविंददेव मंदिर में आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया गया.