बाराबंकी में साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, 1.50 लाख रुपये पीड़ितों को लौटाए
Barabanki News: बाराबंकी पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों के ठगे गए 1,50,198 रुपये उनके खातों में वापस कराए हैं.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News: बाराबंकी में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के कुल 1,50,198 रुपये वापस कराए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित रूप से की गई.