लेटेस्ट न्यूज़

Moradabad Family Dispute Violence: 50 हजार के उधार ने मचाया खूनी खेल, मुरादाबाद में चाचा ने बेटे संग भाई और भतीजे पर किया जानलेवा हमला

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में 50 हजार रुपये उधार न देने से नाराज भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई और भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका मेडिकल कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: मुरादाबाद कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में पैसे उधार न देने से नाराज भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बेटा लहू लुहान हो गया, जबकि बाप की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.