लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में पुलिस का कमाल, 2 घंटे में 3 साल की लापता बच्ची को सुरक्षित बरामद, परिवार की लौटी मुस्कान

Saharanpur Police Action: सहारनपुर के नकुड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एम्प्लीफायर, एल्यूमिनियम तार और नकदी बरामद की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur Police Action: सहारनपुर थाना नकुड़ पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एम्प्लीफायर, एल्यूमिनियम तार और नकदी बरामद की है. जानकारी के अनुसार, ग्राम मच्छरहेड़ी निवासी संदीप कुमार ने 12 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने गोगा मढ़ी से बैटरी, इन्वर्टर, लाउडस्पीकर और गल्ला तोड़कर नकदी चोरी कर ली.