Amethi Road Accident: अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप से टकराकर मोपेड सवार की मौके पर मौत, ड्राइवर हिरासत में
Amethi Accident News Today: अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में नेता रोड तिराहा रामगंज पर दूध डेरी के पिकअप वाहन से टकराने पर मोपेड सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया है.
ADVERTISEMENT

Amethi Accident News Today: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेता रोड तिराहा रामगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें मोपेड सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.