लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 10th Result: अहम गर्ग के CBSE के 10वीं बोर्ड में 500 में से कटे सिर्फ 1 नंबर, इनकी मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

Aham Garg Marksheet: मुजफ्फरनगर के अहम गर्ग ने सीबीएसई 10वीं में 99.8% अंक लाकर जिला टॉप किया है. बिना कोचिंग यूट्यूब से पढ़ाई कर 500 में से 499 नंबर लाने वाले अहम अब आईआईटी (IIT) इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Aham Garg Marksheet
Aham Garg Marksheet
social share
google news

Aham Garg Marksheet: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजों में होली एंजल स्कूल के छात्र अहम गर्ग ने अच्छे मार्क्स स्कोर किए हैं. अहम ने 99.8% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है. 500 में से 499 अंक हासिल करने वाले अहम की इस सफलता से उनके घर वाले काफी खुश हैं. अहम के सफलता की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. अहम ने बताया कि बोर्ड की तैयारी के लिए उन्होंने किसी खास कोचिंग नहीं की. अहम ने यूट्यूब के जरिए अपनी तैयारी पूरी की थी.