लेटेस्ट न्यूज़

'कांग्रेस ने कभी पूरा नहीं किया महिला आरक्षण का वादा...', ये सब बोल मायावती ने सपा को भी घेरा

ADVERTISEMENT

बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और सपा पर जातिवादी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के आरक्षण और अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है.

social share
google news

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दोनों पार्टियों को 'जातिवादी' और 'दोहरे चरित्र' वाली बताते हुए दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों को इनके बहकावे में न आने की चेतावनी दी है. मायावती ने साफ कहा कि कांग्रेस और सपा सत्ता में रहते हुए इन वर्गों का हक मारती हैं और चुनाव आते ही 'गिरगिट' की तरह रंग बदलने लगती हैं.