पत्नी की मौत के बाद सतपाल को हुआ समधन शीला से इश्क और बने अवैध संबंध... इसके आगे की कहानी हिलाकर रख देगी
Sambhal Crime News: संभल में किसान नरेश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी शीला ने अपने प्रेमी समधी सतपाल के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया.
ADVERTISEMENT

Sambhal Crime News
Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का चौंकाने वाला खुलासा किया है. भिरावटी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान नरेश की हत्या हुई थी. इस हत्या का आरोप नरेश की पत्नी शीला ने अपने चचेरे देवर पर लगाया था. लेकिन जैसे जैसे पुलिस ने इस केस को सुलझाने की कोशिश की वैसे-वैसे शक की सुइंया नरेश की पत्नी की ओर जाने लगीं. आखिरकार इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि नरेश की हत्या किसी और ने नहीं उनकी पत्नी शीला ने की. लेकिन शीला ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे. शीला का उसका समधी सतपाल के साथ अफेयर था जिसकी खबर नरेश को लग चुकी थी. इसी वजह से दोनों ने मिलकर खेत में ही नरेश की गला दबाकर हत्या कर दी.