Noida Labour Protest: पुलिस से भिड़ गए सपा के ये तीन विधायक! जमकर मचा बवाल
नोएडा में मजदूरों से मिलने जा रहे सपा विधायकों और पुलिस के बीच भारी टकराव. अतुल प्रधान और पंकज मलिक डीएनडी पर धरने पर बैठे. प्रशासन की रोक के बावजूद डेलिगेशन मजदूरों से मिलने पर अड़ा.
ADVERTISEMENT
नोएडा में प्रदर्शनकारी मजदूरों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई. अतुल प्रधान, पंकज मलिक और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय जैसे कद्दावर नेताओं की मौजूदगी में पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई.