Barabanki News: बाराबंकी में 5 साल से सड़क बनी नाला! जुरौंडा गांव में गंदे पानी से लोग बेहाल, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
Barabanki road waterlogging: बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के जुरौंडा गांव में पिछले पांच वर्षों से मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है. कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जबकि खंड विकास अधिकारी ने जांच कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

Barabanki road waterlogging: तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत जुरौंडा में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो गई है. गांव की मुख्य डामर सड़क पर पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से नालियों का गंदा पानी बह रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि आने-जाने वाले राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है.