लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर में 4000 मुर्गे जिंदा जले, रोस्टेड चिकन के लिए मच गई लूट... आमिर कुरैशी का हुआ 100000 रुपये की नुकसान

Hamirpur Chicken Case: हमीरपुर के कुरारा में शॉर्ट सर्किट से दो पोल्ट्री फार्म में लगी आग में 4000 मुर्गे जलकर मर गए. हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा झुलसे हुए मुर्गों को ले जाने का वीडियो और तस्वीरें चर्चा में हैं.

ADVERTISEMENT

Hamirpur News
Hamirpur News
social share
google news

Hamipur Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. यहां कुसमरा गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो पोल्ट्री फार्म धू-धू कर जल उठे. इस भीषण अग्निकांड में करीब 4000 मुर्गे और चूजे जिंदा जल गए. इस घटना ने फार्म मालिक का लाखों का नुकसान कर दिया.