लेटेस्ट न्यूज़

UP Anganwadi Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए यूपी आंगनवाड़ी में निकली बड़ी भर्ती, फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 के तहत संभल जिले में कई पदों पर सीधी भर्ती निकली है. 12वीं पास महिलाएं बिना लिखित परीक्षा मेरिट के आधार पर आवेदन कर सकती हैं. इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में रोजगार का अवसर तलाश रहीं महिलाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. जो भी महिलाएं यूपी आंगनवाड़ी की भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे यह खबर ध्यान से पढ़ें. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए महिलाएं बिना किसी मेहनत के बस आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास महिलाएं भी अप्लाई कर सकती हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी और उम्मीदवारों का सेलेक्शन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा.