Opinion: न धनबल, न सिर्फ बड़े नाम; बीजेपी की राज्यसभा सूची में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक प्रतिनिधित्व को तरजीह
Opinion: यूपी से बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में OBC, दलित, ब्राह्मण और महिला चेहरे शामिल. जानिए कैसे सपा के मुकाबले बीजेपी ने संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को साधा है.
ADVERTISEMENT

BJP Rajya Sabha Candidates UP
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की आठ सीटों के लिए बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची को केवल उच्च सदन के चुनाव की सूची मानना मुश्किल है. आठ नामों के जरिए पार्टी ने सामाजिक प्रतिनिधित्व, क्षेत्रीय संतुलन, संगठन और सक्रिय राजनीतिक अनुभव-चारों स्तरों को साधने की कोशिश की है. यही वजह है कि सूची में बड़े और चर्चित नामों के बजाय यूपी की राजनीति और संगठन में काम कर चुके चेहरों को प्राथमिकता मिली है.
