लेटेस्ट न्यूज़

आधार कार्ड में नाम बदलने का प्रोसेस पूरी तरह बदला: UIDAI का नया SOP जारी, अब 4 कैटेगरी के हिसाब से होंगे काम

आधार कार्ड में नाम अपडेट कराने का नियम बदल गया है. UIDAI ने 4 कैटेगरी के हिसाब से नया SOP जारी किया है. क्या हैं नए बदलाव? विस्तार से देखिए खबर में.

ADVERTISEMENT

Aadhaar Name Change New Rules
Aadhaar Name Change New Rules
social share
Google CTA

अगर आप अपने Aadhaar Card में नाम बदलना या उसमें कोई सुधार करना चाहते हैं तो अब इसका तरीका बदल गया है. आधार का प्रबंधन करने वाली संस्था UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने नाम में बदलाव या सुधार के लिए नया प्रोसेस जारी किया है. पहले आधार में नाम से जुड़ा बदलाव ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे किया जा सकता था, लेकिन अब नाम में बदलाव को चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. हर कैटेगरी के हिसाब से अलग दस्तावेज और एफिडेविट की जरूरत होगी. इसके अलावा आधार सेंटर पर जाना भी जरूरी होगा.