वर्दी उतारकर महफिल में... सुल्तानपुर में सिंगर संजय यदुवंशी के घर देर रात पहुंची पुलिस, उन्होंने तल्ख लहजे में दिया ये चैलेंज!
सुल्तानपुर में पुलिस की देर रात दबिश के बाद अवधी गायक संजय यदुवंशी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला और विधानसभा के सामने धरने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

Singer Sanjay Yaduvanshi/ FB
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित उघड़पुर गांव (अहिरन का पुरवा) में देर रात अवधी गायक और चर्चित यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस कार्रवाई के समय घर पर मौजूद न रहने वाले संजय यदुवंशी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक आक्रामक पोस्ट कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. संजय ने पुलिस पर देर रात घर की दीवार फांदकर दाखिल होने, परिजनों से गाली-गलौज और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.
