लेटेस्ट न्यूज़

पिता को एनकाउंटर का डर... देर रात अवधी सिंगर संजय यदुवंशी की तलाश में दीवार फांदकर घर में घुसी सुल्तानपुर पुलिस, क्या है मामला?

सुल्तानपुर में अवधी गायक और चर्चित यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात पुलिस की दबिश से हड़कंप. दीवार फांदकर घुसी पुलिस, परिजनों ने एनकाउंटर की आशंका जताई. पुलिस ने बताया- दर्ज केस में वांछित हैं संजय.

ADVERTISEMENT

Photo: Sanjay Yaduvanshi/ FB
Photo: Sanjay Yaduvanshi/ FB
social share
Google CTA

Sultanpur News: सुल्तानपुर में अवधी गायक और चर्चित यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी गायक संजय के घर दीवार फांदकर भी दाखिल हुए थे. धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित उघड़पुर गांव के अहिरन का पुरवा में अवधी सिंगर के घर पर पहुंची पुलिस टीम संजय को तलाश रही थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले.