प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत मामले में चौथा CCTV वीडियो आया सामने, कहां जाते दिखे दीपक लोधी?
मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में अब एक और नया CCTV वीडियो सामने आया है. यह घटना से जुड़ा चौथा वीडियो बताया जा रहा है. नए फुटेज में रसिक दुलारी शरण गैलरी से अपने कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Rasik Dulari Sharan Fourth CCTV Video
Rasik Dulari Sharan Fourth CCTV Video: मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में अब एक और नया CCTV वीडियो सामने आया है. यह घटना से जुड़ा चौथा वीडियो बताया जा रहा है. नए फुटेज में रसिक दुलारी शरण गैलरी से अपने कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. घटना को 10 दिन बीत जाने के बाद एक के बाद एक नए CCTV फुटेज सामने आने से मामले को लेकर सवाल और चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. हालांकि, पुलिस की जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं और रसिक दुलारी शरण ने मौत को गले क्यों लगाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. आश्रम की कार्यप्रणाली को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
