लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं विद्यासागर सोनकर जिनपर BJP ने खेला राज्यसभा का दांव?

ADVERTISEMENT

विद्यासागर सोनकर का राजनीतिक सफर बूथ अध्यक्ष से लेकर राज्यसभा तक रहा है. उनका चयन पूर्वांचल के खटीक वोटों पर असर डालने के लिए रणनीति का हिस्सा है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित 8 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में जौनपुर के वरिष्ठ दलित नेता विद्यासागर सोनकर का नाम सबसे बड़े 'सरप्राइज' के रूप में सामने आया है. हरीश द्विवेदी, बृजलाल, स्मृति ईरानी, वरुण गांधी और संजीव बालियान जैसे दिग्गज नामों की अटकलों के बीच पार्टी ने जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता विद्यासागर सोनकर पर दांव खेला है. 1985 में बूथ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले सोनकर को उच्च सदन भेजना बीजेपी की पूर्वांचल में 'दलित समीकरण' मजबूत करने और समाजवादी पार्टी (सपा) के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्ड का जवाब देने की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.