यूपी के राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी न उतारने के पीछे की अखिलेश यादव ने बताई वजह
Akhilesh Yadav News: यूपी में 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने तीसरा प्रत्याशी न उतारने की वजह बताई. दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अखिलेश ने 2027 चुनाव को लेकर क्या कहा?
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव- फोटो/ चंद्रदीप कुमार
Akhilesh Yadav News: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया. दरअसल, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इन 10 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत तय मानी जा रही थी, जबकि 10वीं सीट को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी. माना जा रहा था कि सपा अपना तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. हालांकि, नामांकन के आखिरी दिन यानी 6 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर संकेत दिया कि सपा तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी और पार्टी का ध्यान अब '3 नहीं, 403' पर है.
