चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में, फिर सपा चीफ ने दिया ये बयान
मंगलवार 6, अक्टूबर को चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का प्रदर्शन जारी है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर विपक्षी नेताओं को रोका. इस बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Detained News
Akhilesh Yadav Detained News: मंगलवार 6, अक्टूबर को चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का प्रदर्शन जारी है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर विपक्षी नेताओं को रोका. इस बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है. वहीं, राहुल गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद हैं. पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने छावनी में बदल दिया है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. जब अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर बस में बिठाया गया तब उन्होंने कहा 'हमें CEC से मिलाने ले जाया जा रहा है. भाजपा ने कह दिया है बस जा सकती है चुनाव आयोग.'
