राज्यसभा चुनाव में सपा नहीं उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, अखिलेश यादव बोले- '3 नहीं, अब निगाह 403 पर'
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. सपा अब राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी.
Akhilesh Yadav on Rajyasabha Seat: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. सपा अब राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब उनकी निगाह तीन पर नहीं, बल्कि 403 पर है. माना जा रहा है कि पार्टी का पूरा फोकस अपने दो घोषित उम्मीदवारों को जिताने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर रहेगा.
