लेटेस्ट न्यूज़

शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग

वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद श्री राधा केली कुंज आश्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है. श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने सीएम योगी से संत प्रेमानंद महाराज की Z+ सुरक्षा और आश्रम की जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Z Plus Security for Premanand Maharaj
Z Plus Security for Premanand Maharaj
social share
Google CTA

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद 'श्री राधा केली कुंज आश्रम' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर संत प्रेमानंद की सुरक्षा बढ़ाने और उन्हें जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग की है.