लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव आयोग खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े सपा सांसद! अखिलेश बोले- 'एक भी शिकायत पर कार्रवाई हुई तो बताएं'

INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने आज यानी मंगलवार को चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च शुरू किया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Statement
Akhilesh Yadav Statement
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Statement: INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने आज यानी मंगलवार को चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च शुरू किया. विपक्षी सांसद संसद भवन से निकलकर निर्वाचन सदन की ओर बढ़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद आकाशवाणी भवन के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के अन्य वरिष्ठ नेता धरने पर बैठे. इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.