लेटेस्ट न्यूज़

15 टिकट मांगे जाने की बात पर आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा ने तोड़ी चुप्पी, अखिलेश यादव से मुलाकात पर क्या बोलीं?

रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद डॉ. ताजीन फातिमा ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आजम खान की मर्जी से 15 टिकट दिए जाने की मांग रखी थी.

ADVERTISEMENT

Azam Khan Wife Tazeen Fatma
Azam Khan Wife Tazeen Fatma
social share
Google CTA

Azam Khan Wife Tazeen Fatma News: रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद डॉ. ताजीन फातिमा ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आजम खान की मर्जी से 15 टिकट दिए जाने की मांग रखी थी. ताजीन फातिमा ने रामपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर इन खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लखनऊ में अखिलेश यादव से हुई उनकी मुलाकात पूरी तरह निजी और पारिवारिक थी और उसमें किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.