लेटेस्ट न्यूज़

1 साल बाद बदली दालमंडी की पूरी तस्वीर! 187 भवन आए थे चौड़ीकरण की जद में, 172-173 हटे... अब 60 फीट चौड़ी होगी सड़क

ADVERTISEMENT

वाराणसी के दालमंडी इलाके की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे सुगम मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत भवनों को हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है. करीब एक साल से चल रहे इस अभियान में कुल 187 भवन चौड़ीकरण की जद में आए थे, जिनमें छह मस्जिदें भी शामिल थीं.

social share
Google CTA

Varanasi Dalmandi News: वाराणसी के दालमंडी इलाके की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे सुगम मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत भवनों को हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है. करीब एक साल से चल रहे इस अभियान में कुल 187 भवन चौड़ीकरण की जद में आए थे, जिनमें छह मस्जिदें भी शामिल थीं. सोमवार को अंतिम चरण में पांच और भवनों को डिस्मेंटल किया गया. पीडब्ल्यूडी के मुताबिक अब तक करीब 172 से 173 भवन पूरी तरह हटाए जा चुके हैं.