'यहीं सबके सामने माफी मांगेगा तू...' ग्रेटर नोएडा में बीमार पत्नी को देखने आए दारोगा की शख्स ने पकड़ी वर्दी, फिर हुआ ये एक्शन!
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद के दौरान एक दारोगा से बदसलूकी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है. घटना यूपीरिया मॉल के पास की है, जहां रविवार रात गाड़ी निकालने को लेकर दारोगा और रोहित चौधरी के बीच विवाद हो गया.
ADVERTISEMENT

Greater Noida News
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद के दौरान एक दारोगा से बदसलूकी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है. घटना यूपीरिया मॉल के पास की है, जहां रविवार रात गाड़ी निकालने को लेकर दारोगा और रोहित चौधरी के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रोहित चौधरी ने दारोगा की वर्दी पकड़ ली और उनसे माफी मांगने को कहा. इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
