'अब हमारा ध्यान 3 पर नहीं...' राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव के इस बयान ने चढ़ाया सियासी पारा
अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के बीच कहा है कि समाजवादी पार्टी का ध्यान सिर्फ तीन राज्यसभा सीटों पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है. सपा ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी चर्चा जारी है.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को साफ कर दिया कि पार्टी की रणनीति सिर्फ राज्यसभा की तीन सीटों तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि सपा का फोकस अब 3 नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है. उनका बयान ऐसे समय आया है, जब राज्यसभा चुनाव में सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर लगातार चर्चा चल रही है.
