मसाज पार्लर में काम करने वाली शादीशुदा टेरेसा को लिव इन पार्टनर इजहार दफनाने की कर रहा था तैयारी, जोया भी थी साथ फिर खुला ये राज
Jhansi Crime News: झांसी के मसाज पार्लर में काम करने वाली मणिपुर निवासी युवती सिम्मी उर्फ टेरेसा की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है. उसका लिव-इन पार्टनर शव को मुस्लिम कब्रिस्तान दफनाने ले गया था. लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता से मामला खुला. मृतका के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. झांसी के मसाज पार्लर में काम करने वाली एक क्रिश्चियन लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मचा हुआ है. लड़की के आधार कार्ड से ये बात सामने आई है कि वह मणिपुर की रहने वाली थी और उसका नाम सिम्मी उर्फ टेरेसा है. आरोप है कि सिम्मी की मौत के बाद उसके लिव इन पार्टनर इजहार ने उसे मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाने की कोशिश भी की थी. लेकिन कब्रिस्तान कर्मचारियों की सतर्कता से मामला खुला तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.