Amethi Clash: बकरी ने पानी क्या पिया, परिवार में छिड़ी जंग, अमेठी में लाठी-डंडों से खूनी झड़प, VIDEO वायरल
Amethi Goat Water Clash: अमेठी के पीठीपुर गांव में बकरी के पानी पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Amethi Goat Water Clash: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बकरी के पानी पीने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर भी फेंके गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.