लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश जी मेरे मित्र हैं... पीएम मोदी ने बताई सपा चीफ से मदद लेने वाली बात, संसद वाला ये वीडियो वायरल

Akhilesh Yadav PM Modi Viral Video: यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखें: बंगाल चुनाव में योगी का 'यूपी मॉडल' और शुभेंदु अधिकारी का साष्टांग प्रणाम. नोएडा श्रमिक हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा और संसद में पीएम मोदी का अखिलेश यादव को 'मित्र' बताने वाला रोचक बयान.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Parliament Viral Video: यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम तीन बड़ी खबरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. पहली खबर पश्चिम बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'यूपी मॉडल' की गूंज और शुभेंदु अधिकारी के उनके प्रति विशेष सम्मान की है, दूसरी खबर नोएडा-एनसीआर में हुए श्रमिक आंदोलन के हिंसक होने के पीछे सामने आए 'पाकिस्तानी कनेक्शन' और सोशल मीडिया हैंडल्स के खुलासे से जुड़ी है और तीसरी खबर संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अखिलेश यादव को अपना मित्र बताने और धर्मेंद्र यादव की पिछड़ा नेता वाली टिप्पणी पर पीएम के जवाब की है.