लेटेस्ट न्यूज़

बिना पूछे खा लिया था रसगुल्ला, 11 साल के बच्चे को फेंक दिया गया धधकते तंदूर में… बस्ती में किसने किया ये दर्दनाक कांड?

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शादी समारोह के दौरान एक 11 वर्षीय मासूम को कथित तौर पर जलते तंदूर में फेंकने का मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए. शादी में बच्चे एन्जॉय करने और खाने-पीने के लिए जाते हैं. लेकिन क्या हो जब यही वजह किसी बच्चे की जिंदगी और मौत का कारण बन जाए. ऐसा ही कुछ हाल हुआ है छावनी थाना क्षेत्र में गए एक 11 साल के मासूम बच्चे का, जिसको कथित तौर पर जलते हुए तंदूर में फेंक दिया गया. बच्चे का कसूर बस इतना था कि उसने बिना किसी से पूछे रसगुल्ला खा लिया था. घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.