लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा फैक्ट्री हिंसा के मुख्य आरोपी रूपेश के मोबाइल से पुलिस को मिले कई अहम सुराग! व्हाट्सएप चैट्स से खुला ब्रेनवॉश करने का पैर्टन

Noida Workers Protest : नोएडा में फैक्ट्री विरोध और हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. सेक्टर-39 पुलिस ने मुख्य आरोपी रूपेश राय को गिरफ्तार किया है, जिसके मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट और डिजिटल सबूतों से प्रदर्शन को सुनियोजित तरीके से भड़काने के संकेत मिले हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida Workers Protest Latest Updates: नोएडा में हाल ही में बड़े स्तर पर हुए फैक्ट्री विरोध और हिंसक प्रदर्शन के मामले की जांच में पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है. अब इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है. बता दें कि पुलिस की जांच में इस पूरी घटना के पीछे एक संगठित नेटवर्क की भूमिका सामने आई है. यही नहीं, जांच में रूपेश राय नाम का एक मुख्य आरोपी भी सामने आया है. रूपेश के मोबाइल से मिले डिजिटल सबूतों ने पूरे मामले की परतें खोल दी हैं. पुलिस को उसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट्स और ऑनलाइन गतिविधियों से यह संकेत मिला है कि प्रदर्शन को सुनियोजित तरीके से भड़काया गया था.