लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में अगले 48-72 घंटों में पलट जाएगा मौसम... इस वजह से मिलेगी गर्मी से राहत

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम और गर्म पछुआ हवाओं के कारण बांदा में तापमान 44.4°C तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक गर्मी और बढ़ेगी, जिसके बाद बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. पिछले एक हफ्ते में गर्मी इतनी बढ़ी है कि यूपी के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर चुका है.