खूनी रंजिश में घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी
Raebareli crime news: रायबरेली पुलिस ने जगतपुर में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा.
ADVERTISEMENT

Raebareli crime news
Raebareli crime news: रायबरेली जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का डंडा पूरी तरह से सक्रिय है. रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 'गैर इरादतन हत्या के प्रयास' में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस टीम ने बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.