दरियाबाद विधानसभा 2027: क्या मंत्री सतीश शर्मा बचा पाएंगे अपना किला या अरविंद सिंह गोप करेंगे 'वापसी'?
बाराबंकी की दरियाबाद सीट पर 2027 की चुनावी जंग तेज हो गई है. भाजपा मंत्री सतीश शर्मा और सपा के अरविंद सिंह गोप के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं. जानें कैसे लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यहां के जातीय समीकरण बदल दिए हैं.
ADVERTISEMENT
बाराबंकी की हाई-प्रोफाइल दरियाबाद विधानसभा सीट पर 2027 का चुनावी रण बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. कभी इस क्षेत्र में 'जहां न चले कट्टा और तोप, वहां चले अरविंद सिंह गोप' जैसे नारे गूंजते थे, लेकिन पिछले दो चुनावों से इस सीट पर भाजपा के सतीश चंद्र शर्मा का अभेद्य किला बना हुआ है. सतीश शर्मा वर्तमान में योगी सरकार में मंत्री भी हैं, लेकिन हालिया लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यहाँ समाजवादी पार्टी (सपा) के खेमे में नई जान फूंक दी है.