लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly news: रोहिलखंड अस्पताल के पास लावारिस शव मिलने से हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की मौत पर छाया रहस्य

Baradari police station news: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रोहिलखंड अस्पताल के पास सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Baradari police station news: बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के रोहिलखंड पुलिस चौकी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब रोहिलखंड अस्पताल के पास एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला. सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को अचेत अवस्था में देखा. काफी देर तक कोई हलचल न होने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.