लेटेस्ट न्यूज़

UP Kiska: क्या अरविंद सिंह गोप कर पाएंगे वापसी या सतीश शर्मा लगाएंगे जीत की हैट्रिक? जानें दरियाबाद विधानसभा सीट का समीकरण

Dariyabad Assembly Election 2027: बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट पर 2027 का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. सतीश शर्मा और अरविंद सिंह गोप के बीच वर्चस्व की जंग के साथ ही यहां का जातीय समीकरण भी निर्णायक भूमिका निभाएगा.

ADVERTISEMENT

Dariyabad Assembly Election 2027
Dariyabad Assembly Election 2027
social share
google news

Dariyabad Assembly Election 2027: बाराबंकी की हाई-प्रोफाइल दरियाबाद विधानसभा सीट जहां कभी नारा गूंजता था 'जहां न चले कट्टा और तोप, वहां चले अरविंद सिंह गोप'. उसी सीट पर आज बीजेपी के सतीश शर्मा का दबदबा है. सतीश शर्मा न सिर्फ योगी सरकार में मंत्री हैं बल्कि लगातार दो बार से इस सीट पर कमल खिला रहे हैं. लेकिन 2027 की जंग इस बार काफी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यहां सपा के लिए उम्मीदें जगा दी हैं.