लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली के अवनीश अवस्थी ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया ओलंपियाड में जिले में हासिल की चौथी रैंक

Raebareli Student Success Story: रायबरेली के धूरेमऊ गांव के छात्र अवनीश कुमार अवस्थी ने ऑल इंडिया ओलंपियाड में लाखों प्रतिभागियों के बीच जिले में चौथा स्थान हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर है और उन्हें सम्मानित किया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raebareli Student Success Story: रायबरेली सरेनी क्षेत्र के धूरेमऊ गांव के एक होनहार छात्र ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी मेधा का लोहा मनवाकर जनपद का नाम रोशन किया है. एस.एम. सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अवनीश कुमार अवस्थी ने ऑल इंडिया ओलंपियाड में लाखों प्रतिभागियों के बीच जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. छात्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है.