शफीक के थे दोस्त से समलैंगिक संबंध... फिर बहाया गया महिला का खून, नोएडा की इस कहानी ने दिमाग सन्न कर डाला
UP News: नोएडा में एक महिला की हत्या हुई. मगर इस हत्या की जो कहानी सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. मासूम महिला समलैंगिक संबंध की वजह से मारी गई. ये संबंध उसके बेटे और बेटे के दोस्त के बीच थे. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Noida Crime News: सांकेतिक तस्वीर
UP News: 2 दोस्तों के बीच समलैंगिक संबंध बने. मगर इन समलैंगिक संबंधों की कीमत एक महिला को अपनी जान से चुकानी पड़ी. यूपी के नोएडा से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है. यहां समलैंगिक संबंधों में शामिल एक युवक ने अपने साथी की मां को मार डाला. आरोपी ने चाकू से महिला को दर्दनाक मौत दे डाली.