Gonda Fake GST Firm: गोण्डा में 98 लाख की GST ठगी का खुलासा, फर्जी फर्म बनाकर ITC घोटाला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Gonda News: गोण्डा के थाना कौड़िया पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करीब 98.25 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ उठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Gonda News: जनपद गोण्डा की थाना कौड़िया पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर लाखों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ उठाया.