मुरादाबाद में योगी की मंत्री गुलाब देवी का अटपटा बयान, बोलीं- महिलाएं अगर मोदी को भूली तो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी
Gulab Devi statement Moradabad: यूपी की मंत्री गुलाब देवी ने मुरादाबाद में विवादित बयान देते हुए कहा कि महिला आरक्षण देने वाले पीएम मोदी को भूलने वालों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Gulab devi
Gulab Devi statement Moradabad: मोदी योगी को भगवान बताने वाले उत्तर प्रदेश के हरदोई की गोपामऊ सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के बयान के बाद अब यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का भी एक ऐसा ही बयान सामने आया है. गुलाब देवी ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर 33% प्रतिशत का अधिकार देने वाले मुखिया (मोदी) को आप भूले तो नर्क में भी ठिकाना नहीं मिलेगा, स्वर्ग की तो बात ही छोड़ो. इस दौरान उन्होंने योगी की भी जमकर तारीफ की और उन्हें घर का मुखिया और अभिभावक बताया.