लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में हादसा देखने ट्रेन से उतरे 5 लोगों की मौत से पसरा मातम, परिवार का हाल कलेजा फाड़ देगा!

ADVERTISEMENT

प्रयागराज के करछना में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. शादी समारोह में जा रहे परिवार के सदस्य ट्रेन की चपेट में आ गए. परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं.

social share
google news

प्रयागराज के करछना इलाके में एक दिल दहला देने वाला ट्रेन हादसा सामने आया है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. यह भीषण दुर्घटना उस वक्त हुई जब लोग रेल की पटरियों के पास मौजूद थे और अचानक तेज रफ्तार से आई एक ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है.