Ballia News: केस वापस लो वरना अंजाम बुरा होगा…”: बलिया की पीड़िता को मिल रहीं धमकियां, CM योगी से सुरक्षा की गुहार
Ballia Crime News: बलिया के उभांव थाना प्रकरण की पीड़िता ने थानाध्यक्ष और क्राइम इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद अज्ञात नंबरों से मिल रही धमकियों को लेकर डर जताया है. पीड़िता ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि कोर्ट जाने के दौरान संदिग्ध लोग दिखाई दिए और उसके पैर पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की गई.
ADVERTISEMENT

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया का सबसे चर्चित उभांव थाना प्रकरण की पीड़िता ने थानाध्यक्ष और क्राइम इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद से उसको मिलने वाली धमकियों से काफ़ी डरी हुई है. पीड़िता का कहना है कि दोनों लोगों को जब से पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया है, उसके पास अंजान नंबरों से फोन कॉल आ रही है और धमकी मिल रही है कि मुकदमा वापस ले लो और कोर्ट में बयान मत करों, नहीं तो अंजाम बुरा हो सकता है.