Raebareli Accident News: तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, रिश्तेदार को लेने निकले युवक की मौके पर मौत
Raebareli Accident News Today: रायबरेली के लालगंज-डलमऊ मार्ग पर देर रात खड़े ट्रक से टकराने पर 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. अंधेरे के कारण युवक ट्रक नहीं देख सका और मौके पर ही उसकी जान चली गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ADVERTISEMENT

Raebareli Accident News Today: रायबरेली लालगंज-डलमऊ मार्ग पर गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई. सड़क किनारे खड़े मौत के ट्रक से टकराकर बाइक सवार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मची है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.