CBSE 10th Result: 99.4% के साथ ध्रुव शर्मा ने मुरादाबाद जिले में किया टॉप, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे
Dhruv Sharma marksheet: मुरादाबाद के ध्रुव शर्मा ने CBSE 10वीं में 99.4% अंक हासिल कर जिला टॉप किया है. सोशल मीडिया से दूरी और नियमित 4-5 घंटे की पढ़ाई को उन्होंने अपनी सफलता का राज बताया.
ADVERTISEMENT

Dhruv Sharma marksheet
Dhruv Sharma marksheet: मुरादाबाद में CBSE 10वीं के नतीजों में ध्रुव शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है. दिल्ली रोड स्थित क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव 99.4% अंक हासिल कर जिला टॉपर बन गए हैं. उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा स्कूल प्रशासन भी गौरवान्वित है.