Saharanpur Protest: पंचायत कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज, सहारनपुर में प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Saharanpur pradhan protest: सहारनपुर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने रामलीला ग्राउंड में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा. प्रधानों ने पंचायत चुनाव में देरी की आशंका जताते हुए पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की और प्रशासकों की नियुक्ति का विरोध किया.
ADVERTISEMENT

Saharanpur pradhan protest: सहारनपुर शहर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले जिलेभर के ग्राम प्रधानों ने हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में धरना प्रदर्शन किया. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्रित हुए प्रधानों ने बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रधान शामिल रहे और पंचायतों के कार्यकाल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.