लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Nursing Home Case: 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, कलेक्ट्रेट में पति का आत्मदाह प्रयास, न्याय को लेकर फूटा गुस्सा

Ballia Crime News: बलिया में इलाज के दौरान युवती की मौत के मामले में न्याय न मिलने से नाराज पति ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने समय रहते उसे रोक लिया. परिवार ने आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया में लगभग 20 दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई अनीशा राय की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार का धैर्य अब जवाब देने लगा है. घटना के लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर मृतक अनीशा के पति शिवांश ने आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की कोशिश की.