लेटेस्ट न्यूज़

मिर्जापुर की अजब सड़क... बीच रास्ते में सीना ताने खड़ा है बिजली का खंभा, हादसों को दे रहा दावत!

मिर्जापुर के मझवां में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां सड़क के बीचों-बीच बिजली का खंभा छोड़ दिया गया है. निगतपुर स्टेशन को जोड़ने वाली इस सड़क पर अब लगातार हादसे हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से विकास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी माथा पीट लेंगे. जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियरिंग का ऐसा 'अद्भुत' नमूना पेश किया गया है, जहां चमचमाती सीसी रोड (CC Road) के ठीक बीचों-बीच बिजली का खंभा सीना ताने खड़ा है. सड़क तो बन गई, लेकिन यह खंभा अब राहगीरों के लिए काल का ग्रास बना हुआ है.